Skip to main content · मुख्य सामग्री पर जाएँ

सामान्य अध्ययन - IVGeneral Studies - IV

प्रश्न 1Question 18 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

नीतिशास्त्र क्या है? मानव-जीवन में इसकी भूमिका की विवेचना कीजिए।

What is ethics ? Explain its role in human life.

प्रश्न 2Question 28 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की क्या प्रक्रिया है? क्या नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण से चरित्र निर्माण में सहायता प्राप्त होती है? विवेचना कीजिए।

What is the process of strengthening moral values? Does strengthening moral values help in character-building? Discuss.

प्रश्न 3Question 38 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये। 8 अ) लोक सेवक की नैतिक जिम्मेदारियाँ। ब) लोकहित एवं सूचना का अधिकार।

Write short notes on: A) Ethical responsibilities of public servant. B) Public interest and the right to information.

प्रश्न 4Question 48 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

सार्वभौम धर्म क्या है? इसके प्रमुख तत्त्वों की विवेचना कीजिए।

What is universal religion? Discuss its major elements.

प्रश्न 5Question 58 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

गांधी के असहयोग आंदोलन पर दार्शनिक दृष्टि से विचार कीजिए।

Consider the non-cooperation movement of Gandhi from the philosophical point of view.

प्रश्न 6Question 68 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

लोक सेवको की लोकतंत्रीय अभिवृति एवं अधिकारीतंत्रीय अभिवृति में विभेद कीजिए।

Differentiate between democratic attitude and bureaucratic attitude of public servants.

प्रश्न 7Question 78 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

जनता के विरोध के संबंध में अनुनय के गुणों और अवगुणों की व्याख्या कीजिए।

Explain the merits and demerits of persuasion in relation to public protest.

प्रश्न 8Question 88 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। अ) पारदर्शकता ब) जवाबदेही स) दृढ़ विश्वास का सहास

Examine the relevance of the following in the context of civil services: A) Transparency B) Accountability C) Courage of conviction

प्रश्न 9Question 98 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

हमें देश में महिलाआें के प्रति यौन-उत्पीड़न के बढ़ते हुए दृष्टान्त दिखाई दे रहे हैं। इस कुकृत्य के विरूद्ध विद्यमान विधिक उपबंधों के होते हुये भी ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही हैं। इस संकट से निपटने के लिये कुछ नवाचारी उपाय सुझाइये।

We are witnessing increasing instances of sexual violence against women in the country. Despite legal provisions against it, the number of such incidents is increasing. Suggest some innovative measures to tackle this menace.

प्रश्न 10Question 108 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

आप ईमानदार तथा उत्तरदायी सिविल सेवक हैं। आप प्राय: निम्नलिखित को प्रक्षित करते हैं: अ) एक सामान्य धारणा हैं कि नैतिक आचरण का पालन करने से स्वंय को भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं और परिवार के लिये भी समस्या पैदा हो सकती हैं, जबकि अनुचित आचरण जीविका लक्ष्यों तक पहुँचने में सहायक हो सकता हैं। ब) जब अनुचित साधनों को अपनाने वालों की संख्या बढ़ी होती हैं, तो नैतिक साधन अपनाने वाले अल्पसंख्यक लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। 8 खंड-ब

You are an honest and responsible civil servant. You often observe the following: A. There is a general perception that adherence to ethical conduct may cause difficulties for oneself and one's family, whereas unfair practices may help in reaching career goals. B. When the number of people adopting unfair means is large, it appears that the small minority adopting ethical means makes no difference. Examine the above statements, discussing their merits and demerits.

प्रश्न 11Question 1112 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

“धार्मिक कट्रता किसी भी लोकतांत्रिक देश की उन्नति में बाधक रही हैं।” विवेचना कीजिए।

“Religious bigotry has always been an obstacle for progress in any democratic country.” Discuss.

प्रश्न 12Question 1212 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

कार्ल मार्क्स के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों की समकालीन लोकसेवा में भूमिका की परीक्षा कीजिए।

Examine the role of social and political ideas of Karl Marx in the field of contemporary public services.

प्रश्न 13Question 1312 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

अवसाद और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने में गीता का निष्काय कर्मयोग किस प्रकार सहायक हो सकता हैं? विवेचना कीजिए।

How far Gita's Niskam Karmayoga can be helpful in preventing the increasing events of depression and suicide? Discuss.

प्रश्न 14Question 1412 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

सार्वजनिक जीवन के सात सिद्धांत क्या है? क्या वे सिविल के लिये आचार संहिता हैं? मूल्यांकन कीजिए।

What are the seven principles of public life? Are they codes of conduct for civil servants? Evaluate.

प्रश्न 15Question 1512 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

आप एक पी.सी.एस. अधिकारी बनने की कोशिश कर रहे हैं और विभिन्न चरणों को पार कर व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु अर्ह हो गये हैं। साक्षात्कार हेतु जाते समय रास्ते में आपने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पोती के साथ कहीं जा रहा हैं। अचानक उसे आपके सामने दिल का दौरा पड़ता हैं और बुजुर्ग की पोती आपसे सहायता की पुकार करती हैं। ऐसी दशा में आप क्या करेंगे? विस्तृत चर्चा करें।

You are trying to become a P.C.S. officer and, after clearing various stages, you are now eligible for the personal interview. While going to appear for the interview, you see an elderly man travelling with his granddaughter. Suddenly, he suffers a heart attack in front of you, and his granddaughter pleads for help. What will you do? Discuss in detail.

प्रश्न 16Question 1612 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

अक्सर कहा जाता हैं कि निर्धनता भ्रष्टाचार की और प्रवृत्त करती हैं। परंतु ऐसे भी उदाहरणों की कमी नहीं हैं, जहाँ सम्पन्न एवं शक्तिशाली लोग बड़ी यात्रा में भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। लोगों में व्याप्त भ्रष्टाचार के आधारभूत कारण क्या है? उदाहरणों द्वारा अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।

It is often said that poverty leads to corruption. However, there is no dearth of instances where affluent and powerful people indulge in corruption in a big way. What are the main causes of corruption among people? Support your answer with examples.

प्रश्न 17Question 1712 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

क्या सार्वजनिक सेवाओं में समानुभूति की कोई भूमिका हैं? उपयुक्त उदाहरण के साथ अपनी बात समझाइये।

Is there any role of empathy in public services? Explain your views with a suitable example.

प्रश्न 18Question 1812 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

प्रशासन में भावनात्मक बुद्धि की उपादेयता की विवेचना कीजिए।

Discuss the utility of emotional Intelligence in administration.

प्रश्न 19Question 1912 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

सामाजिक समस्याओं के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति के निर्माण में कौन से कारक प्रभाव डालते हैं? उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर को सम्पुष्ट कीजिए।

What factors influence the formation of a person's attitude towards social problems? Support your answer with examples.

प्रश्न 20Question 2012 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

मीनू सदैव अपनी सहेलियों को यह बताती रहती हैं कि उसे समाज-सेवा से बहुत लगाव हैं। उसकी सहेलियों ने पाया कि वह किसी भी समाज कल्याण क्रियाकलापों में सहभागिता नहीं करती। उसकी एक सहेली के पिता एक गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) से संबद्ध हैं तथा यह समाज के गरीब वर्गो के लिये निस्तर समाज कल्याण-क्रियाकलाप जैसे मुफ्त कपड़े एवं दवाइयों का विवरण आयोजित करते रहते हैं। मीनू की सहेली ने कई बार एन.जी.ओ. के लिये समय देने के लिये कहा पर मीनू ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। मीनू के व्यवहार के लिये क्या संभावित स्पष्टीकरण दिये जा सकते हैं? मनोवैज्ञानिक तौर पर औचित्य सिद्ध कीजिए।

Meenu keeps telling her friends that she is fond of social service. Her friends notice, however, that she does not participate in any social-welfare activity. One friend's father is associated with a Non-Governmental Organisation (NGO) and frequently organises activities such as free distribution of clothes and medicines to poor sections of society. Meenu's friend repeatedly asks her to contribute some time to the NGO, but Meenu shows no interest. What probable explanations can be given for Meenu's conduct? Justify psychologically.

मुद्रण उपलब्ध नहींPrinting is unavailable

Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.

अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।