Skip to main content · मुख्य सामग्री पर जाएँ

सामान्य अध्ययन - IVGeneral Studies - IV

प्रश्न 1Question 18 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

मूल्य सृजन में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थाओं की भूमिका की विवेचना कीजिये।

Discuss the role of family, society and educational institutions in inculcating values.

प्रश्न 2Question 28 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

शासन में पारदर्शिता के लिये ‘सूचना के अधिकार’ की भूमिका की विवेचना कीजिये।

Discuss the role of 'Right to Information' for transparency in governance.

प्रश्न 3Question 38 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

“बेईमान अधिकारियों के अभियोजन के लिये सरकार की स्वीकृति की आवश्यकता, भ्रष्टाचार के लिये एक सुरक्षा की ढाल है।” इस कथन का परीक्षण कीजिये।

"The requirement of government sanction for prosecuting the dishonest officials is a protective shield for corruption." Examine the statement.

प्रश्न 4Question 48 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की विवेचना कीजिये। (अ) निष्पक्षता (ब) प्रतिबद्धता

Discuss the following in the contet of civil services. (A) Impartiality (B) Commitment

प्रश्न 5Question 58 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

एक कर्मचारी अपने कार्यालय में रिश्वत ले रहा था। उसके अधिकारी ने उसे रंगे-हाथों पकड़ लिया। अधिकारी जानता है कि यदि उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है, तो उसके वृद्ध माता-पिता बेघर व बेसहारा हो जायेंगे। इसलिये अधिकारी ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। कल्पना कीजिये कि आप वही अधिकारी हैं। इन स्थितियों में आप क्या करें? विस्तृत चर्चा करिये।

An employee was taking a bribe in his office. His officer caught him red-handed. The officer knows that if he is dismissed from his job, his old parents will become homeless and destitute. Therefore, the officer left him with a warning only. Imagine that you are the same officer. What will you do in these situations? Discuss in detail. 3

प्रश्न 6Question 68 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

आप प्रशासनिक कायोर्ं में संवेगात्मक बुिद्ध को कैसे लागू करेंगे? व्याख्या कीजिये।

How will you apply emotional intelligence in administrative practices? Explain.

प्रश्न 7Question 78 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

‘लोक सेवक’ शब्द से आप क्या समझते हैं? लोक सेवा के लिये आवश्यक रूप से किस प्रकार की अभिक्षमता का होना विचारणीय है? विवेचना कीजिये।

What do you understand by the term 'Public Servant'? What kind of aptitude is considered important for the civil services? Explain.

प्रश्न 8Question 88 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

निम्नलिखित में विभेद कीजिये। 8 (अ) सहिष्णुता और सहानुभूति (c) अभिवृत्ति और अभिक्षमता

Differentiate between the following. (A) Tolerance and Compassion (B) Attitude and Aptitude

प्रश्न 9Question 98 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

कमजोर वगोर्ं के प्रति सहिष्णुता एवं करूणा के मूल्य लोक सेवा में किस प्रकार अभिव्यक्ति होते हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ व्याख्या कीजिये।

How do the values of tolerance and compassion get manifested in public service towards the weaker sections? Explain with suitable examples.

प्रश्न 10Question 108 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

मनोवृत्ति परिवर्तन में विश्वासोत्पादक संचार के महत्त्व की व्याख्या कीजिये।

Explain the importance of persuasive communication in attitudinal change. [kaM&c@

प्रश्न 11Question 1112 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

ईमानदारी क्या है? शासन में ईमानदारी के दार्शनिक आधार की स्पष्ट व्याख्या कीजिये।

What is the probity? Explain clearly the philosophical basis of probity in goverance.

प्रश्न 12Question 1212 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

आचार-सिद्धांत के किन पाँच सिद्धांतों को आप प्राथमिकता प्रदान करेंगे और क्यों? विवेचना कीजिये।

Which of the five principles of code of conduct will be given priority by you and why? Explain.

प्रश्न 13Question 1312 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

गीता का ‘अनासक्त योग’ क्या है? सिविल सेवकों के लिये यह क्या संदेश देता है? व्याख्या कीजिये।

What is Gita's Anasakta Yoga'? What message does it provide to civil servants? Explain.

प्रश्न 14Question 1412 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

काण्ट का ‘कर्तव्य के लिये कर्तव्य’ का सिद्धांत क्या है? सिविल सेवा में इस सिद्धांत की क्या भूमिका है? विवेचना कीजिये।

What is Kant's doctrine of 'duty for duty's sake'? What is the role of this principle in civil services? Discuss.

प्रश्न 15Question 1512 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

देवानन्द पेंशन विभाग में अनुसचिव के रूप में कार्य करते हैं। एक दिन उसके मित्र गुरुदत्त जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक पी.ओ. है, निम्न घटना का जिक्र करते हैं: 1. पिछले दो वषोर्ं से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी श्री अशोक कुमार अपनी मासिक पेंशन का 30% श्रीमती बिंदू चोपड़ा को चेक के माध्यम से हर महीने भुगतान कर रहे हैं। 2. मैंने पाया कि श्रीमती चोपड़ा पेंशन कार्यालय में आपके अधीन कार्य कर रहे अनुभाग अधिकारी श्री प्रेम चोपड़ा की पत्नी हैं। 3. मुझे इसमें संशय लग रहा है कि हो सकता है, यह घूस संबंधी घोआला हो, जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक को प्रेम चोपड़ा से पेंशन संबंधी फाइल का निपटारा करने के लिये घूस देने के लिये बाध्य किया जा रहा हो और पत्नी के खाते में घूस जमा करने को विवश किया जा रहा हो। देवानंद, श्री अशोक कुमार के घर जाते हैं और पाते हैं कि वे अल्जाइमर के रोग से ग्रस्त है और सुसंगत उत्तर देने में अक्षम है। निराश देवानन्द सीधे प्रेम चोपड़ा से ही पूछताछ करने लगते हैं। प्रेम चोपड़ा बताते हैं, “श्री अशोक कुमार उसके पिता के मित्र हैं। उनकी न तो कोई संतान है और न ही निश्तेदार, मेरी पत्नी बिन्दू लंबे समय से उनकी देखभाल पुत्री की तरह कर रही हैं। इसलिये श्री अशोक कुमार शुभेच्छा से हमें धन प्रदान कर रहे हैं, जिसेस कि हम अपने पुत्र को कोटा (राजस्थान) में आई.आई.टी. की महंगी कोचिंग करा रहे हैं। यह वैयक्तिक पारिवारिक मामला है और इससे आपका (देवानंद) कोई लेना कोई लेना देना नहीं है”। 4 आप क्या सोचते हैं कि देवानंद ने भयंकर लगती की या वे अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहनकर रहे हैं? तर्कपर्ण उत्तर दीजिये।

Dev Anand is working as under secretary in the Pension Departement. One day, his friend Guru Dutta, an S.B.I. P.O. narrates the following incident: 1. For last two years, a retired government employee Mr. Ashok Kumar is giving 30% of his monthly pension to Mrs. Bindu Chopra every month through a cheque. 2. I found that Mrs. Chopra happens to be the wife of Mr. Prem Chopra, a Section Officer in the pension office under you. 3. I feel something is flshy-may be this is part of a bribe scam, where a senior citizen is forced to pay money to clear his pension files from Prem Chopra and to submit bribes in his wife's account. Dev Anand visits Mr. Ashok Kumar's home and finds that he is suffering from Alzheimer's disease unable to give coherent answers. Frustrated Dev Anand directly questions Prem Chopra. but Prem Chopra says, "Mr. Ashok Kumar was friends of may father. He has no relatives and children and my wife bindu has been taking care of him like a daughter since a long time. Therefore Mr. Ashok Kumar gives us money out of good will and so we can send our son to an expensive I.I.T. Coaching at Kota, Rajasthan. Besides, this is a personal family matter and none of your damn business". Do you think that Deva Anand has made a blunder or is he merely performing an ethical duty? Answer logically.

प्रश्न 16Question 1612 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

क्रोध एक हानिकारक नकारात्मक संवेग है, यह व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य जीवन दोनों के लिये हानिकारक है। इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है? व्याख्या कीजिये।

Anger is a harmful negative emotion, it is injurious to both the personal life and the work life. How can it be controlled? Explain.

प्रश्न 17Question 1712 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

“ऐसा कहा जाता है कि सरकारी अफसर घूस इसलिये लेते हैं क्योंकि लोग उनको घूस देते हैं। यदि लोग घूस देना बंद कर दें, तो घूस की समस्या समाप्त हो जायेगी।” इस कथन के बारे में आपका क्या विचार है? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।

"It is said that governemtn servants take bribe because people offer bribe to them. If people stop offering bribe, the problem of bribe will be solved." What is your opinion about the statement? Examine critically.

प्रश्न 18Question 1812 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

लोक सेवकों के लिये आवश्यक बुनियादी मूल्यों को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिये।

Present in brief the necessary foundational values for the civil servants.

प्रश्न 19Question 1912 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

सामाजिक प्रभाव और अनुनय ने भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में योगदान दिया हैं विवेचना कीजिये।

Social influence and persuasion contributed in controlling the spread of the Corona Virus in India. Discuss.

प्रश्न 20Question 2012 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

आप एक लोक सेवक हैं, जो ऐसे प्रदेश में तैनात हैं जहाँ अभी-अभी चुनाव संपन्न हुये हैं। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के चुनाव घोषणा-पत्र में शराब-बंदी प्रमुख वादा था। इस वादे को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की खरीद एवं बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया। क्या सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिये जो ज्यादातर के द्वारा व्यक्तिगत पंसद/इच्छा का मामला माना जाता हो? तर्कसंगत रूप से समीक्षा कीजिये।

You are a civil servant posted in State where elections were held recently. To ban the sale of alcohol was the main promise in the election manifesto of newly elected Chief Minister. To fulfil this promise, Chief Minister has orderd a total ban on sale and purchase of the alcohol in ths State. Whether the government should interfere in the matter which is considered by many to be a matter of personal choice? Comment logically.

मुद्रण उपलब्ध नहींPrinting is unavailable

Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.

अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।