क्या वैयक्तिक नैतिकता का प्रभाव लोक-जीवन के निर्णयों पर पड़ता है।
Does individual morality have a bearing effect on the decision of public life?
क्या वैयक्तिक नैतिकता का प्रभाव लोक-जीवन के निर्णयों पर पड़ता है।
Does individual morality have a bearing effect on the decision of public life?
महात्मा गाँधी के मत के अनुसार वे कौन-से आवश्यक सद्गुण हैं जो एक आदर्श मानवीय नैतिक व्यवहार हेतु उत्तरदायी होते हैं? विवेचना कीजिए।
What are the essential virtues which are responsible for an ideal human ethical behaviour according to Mahatma Gandhi? Discuss.
भ्रष्टाचार सरकारी राजकोष का दुरुपयोग, प्रशासन की अक्षमता एवं राष्ट्रीय विकास में बाधा उत्पन्न करने के कारण है। इस कथन के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार रोकने के उपाय बताइए।
Corruption causes misuse of government treasury, administrative inefficiency and obstruction in national development. Give suggestions for prevention of corruption in public life in the context of the statement given.
लोक सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता बताइए: (क) नैतिक शासन, (ख) लोक जीवन में शुचिता।
Describe the relevance of the following in civil services: (a) Ethical governance, (b) Probity in public life.
दुग्ध व्यवसायियों के संगठन द्वारा एक शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हैं कि संगठन को किसी प्रकार की हिंसा न करने दें। पुन: वे कहते हैं कि यदि आवश्यकता हो, तो उन्हें ‘पाठ पढ़ा दें’। एक तैनात पुलिस कर्मी धरना देने वाले एक व्यक्ति से बहस करता है और पिटायी कर देता है। कारण पूछे जाने पर वह कहता है कि पुलिस अधीक्षक ने पाठ पढ़ाने के लिये कहा था। उपर्युक्त प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस कर्मी के नैतिक आचरण पर टिप्पणी लिखिए।
A peaceful protest was being carried out by a group of milk traders. The superintendent of Police instructs the Police Officials to prevent the group from committing any type of violence, He, however tells them to ‘teach them a lesson’, if situation warrants. A Police Offical on duty indulges into an argument with a protestor and beats him up. When inquired about his action, he says that he was told to teach them a lesson by the Superintendent of Police. Give your comment on rethical behaviour of both the Superintendent of Police and the Police Official in the light of above mentioned incident.
अभिवृत्ति को परिभाषित कीजिए तथा अभिक्षमता और अभिवृत्ति के संबंध की विवेचना कीजिए।
Define attitude and discuss the relationship between aptitude and attitude.
समानुभूति को परिभाषित कीजिए तथा कमजोर वर्गों की समस्याओं के समाधान में इसकी भूमिका की विवेचना कीजिए।
Define empathy and discuss its role in solving the problems of weaker sections.
“प्रभावी प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भावनात्मक बुद्धिमत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है।” इस कथन पर प्रकाश डालिए।
“Emotional intelligence is very important in effective administrative practice.” Explain.
लोक सेवकों के अंदर सहनशीलता तथा करुणा को कैसे पोषित किया जा सकता है? अपना सुझाव दीजिए।
How can tolerance and compassion be fostered among civil servants? Give your opinion.
विभेद कीजिए: (क) वस्तुनिष्ठता और समर्पण; (ख) अभिवृत्ति की संरचना और प्रकार्य।
Distinguish between: (a) Objectivity and dedication; (b) Structure and functions of attitude.
भारतीय समाज में परंपरागत मूल्य क्या हैं? आधुनिक मूल्यों से इसकी क्या भिन्नता है? व्याख्या कीजिए।
What are the traditional values in Indian society? How does it differ from modern values? Explain.
निजी क्षेत्र की नैतिक विकृतियाँ क्या हैं? नैतिक जीवन के तीन विकल्पों का वर्णन कीजिए।
What are the ethical perversions of private sector? Describe the three options of ethical life.
वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणात्मक सेवा प्रदान करने के लिये क्या कार्य-संस्कृति में बदलाव आवश्यक है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
Is change in work–culture necessary for providing quality service delivery in present administrative structure? Answer with arguments.
क्या लोक-प्रशासन पर न्यायिक नियंत्रण आवश्यक है? लोक-प्रशासन पर सम्भावित न्यायिक नियंत्रण के विभिन्न रूपों की व्याख्या कीजिए।
Is judicial control necessary in public administration? Explain the various possible forms of judicial control over public administration.
राम मूर्ति एक सरकारी कर्मचारी हैं तथा अपने वृद्ध माता-पिता के साथ इंदौर में रहते हैं। एक दिन भ्रमण के दौरान 11 वर्ष के एक अनाथ बालक के उनकी मुलाकात हो जाती है। वह दयनीय स्थिति में एक बेघर बालक था, जिसकी देख-भाल करने वाला कोई नहीं था। राम मूर्ति उस बालक को अपने घर ले आते हैं और प्रस्ताव रखते हैं कि यदि वह राम मूर्ति के वृद्ध माता-पिता की देखभाल करेगा, तो वे उसकी आवश्यकतानुसार दैनिक मजदूरी देंगे तथा शिक्षा की भी व्यवस्था करेंगे। नैतिक दृष्टिकोण से राम मूर्ति के आचरण का मूल्यांकन कीजिए।
Ram Murti is a Government servant and lives with his old aged parents in Indore. One day during a field- visit he meets a 11 year old orphan boy. He was in a miserable condition and homeless, with no one to take care of him. Ram Murti brings the boy to home an proposes him that if he takes care of his aged parents, he will give him daily wage according to his needs and will arrange for his educaiton too. Evaluate Ram Murit is conduct from ethical perspective.
मानव की नैतिक और राजनीतिक अभिवृत्तियों से आप क्या समझते हैं? वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।
What do you understand by moral and political attitudes? Explain their relevance in the present political scenario.
लिंग संबंधी नकारात्मक अभिवृत्ति के मूल कारणों की विवेचना कीजिए। यह इतनी दृढ़ क्यों है?
Discuss the root causes of gender related negative attitude. Why is it so rigid?
सामाजिक समस्या के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों की उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से विवेचना कीजिए।
Discuss the factors which influence the formation of individual’s attitude towards social problems with the help of suitable examples.
‘आज लोक सेवाओं में वस्तुनिष्ठता एवं निष्ठा समय की मांग है’-कथन को सिद्ध कीजिए।
‘Today objectivity and dedication is the need of the need of the hour in civil services’.–Justify the statement.
राजीव एक प्रवासी श्रमिक था। साइकिल चलाते समय एक कार ने उसे टक्कर मारी। राजीव ने चालक को खींचकर गालियाँ दीं; चालक ने चाकू से वार किया और भाग गया। तमाशबीनों ने अस्पताल पहुँचाने में देर की, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव से राजीव की मृत्यु हो गई। यदि आप राजीव के स्थान पर होते तो गैर-जिम्मेदार ड्राइविंग पर कैसे प्रतिक्रिया देते? दुर्घटना पीड़ितों के प्रति उदासीनता के कारणों और उपायों की विवेचना कीजिए।
Rajeev, a migrant labourer, was hit by a car while cycling. He dragged out and abused the driver; the driver stabbed him and fled. Bystanders delayed taking Rajeev to hospital, and he died of blood loss. If you were in Rajeev’s place, how would you respond to the irresponsible driving? Discuss causes of public indifference to accident victims and suggest remedies.
Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.
अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।