लोक सेवकों की लोकतांत्रिक अभिवृत्ति एवं अधिकारीतंत्रीय अभिवृत्ति में अंतर बताइए।
Differentiate between democratic attitude and bureaucratic attitude of public servants.
लोक सेवकों की लोकतांत्रिक अभिवृत्ति एवं अधिकारीतंत्रीय अभिवृत्ति में अंतर बताइए।
Differentiate between democratic attitude and bureaucratic attitude of public servants.
जनता के विरोध के सम्बन्ध में अनुनय की भूमिका की तर्क सहित व्याख्या कीजिए।
Explain the role of persuasion in relation to public protest with proper arguments.
निष्पक्षता को परिभाषित कीजिए और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान में इसकी भूमिका की विवेचना कीजिए।
Define impartiality and discuss its role in solving the problems of weaker sections.
संवेगात्मक बुद्धि से आप क्या समझते हैं? इसके आयामों की विवेचना कीजिए।
What do you understand by emotional intelligence? Discuss its dimensions.
लोक सेवकों के सन्दर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए: (a) समर्पण, (b) जवाबदेही।
Describe the relevance of the following in the context of civil servants: (a) Dedication, (b) Accountability.
“प्रशासन एक नैतिक कार्य है और प्रशासक एक नैतिक अधिकर्ता है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
“Administration is a moral act and the administrator is a moral agent.” Explicate.
क्या आप स्वीकार करते हैं कि जन संस्थाएँ जनता के अधिकारों के संरक्षण में सफल हैं?
Do you accept that public institutions are successful in preserving the rights of people?
'अन्तरात्मा की आवाज' से आप क्या समझते हैं? लोक सेवकों के कर्तव्य-निर्वहन में यह किस प्रकार मदद करती है?
What do you understand by the 'voice of conscience'? How does it help civil servants perform their duties?
वे कौन-सी परिस्थितियाँ हैं जो अधिकारी की सत्यनिष्ठा के बारे में संदेह उत्पन्न करती हैं?
What circumstances create suspicion about an officer’s integrity?
अंतर कीजिए: (a) सदाचार-संहिता और आचार-संहिता में, (b) सहिष्णुता और करुणा में।
Differentiate between (a) code of ethics and code of conduct, and (b) tolerance and compassion.
अभिक्षमता किस प्रकार रुचि से भिन्न है? यदि किसी में लोक सेवक बनने की रुचि है लेकिन लोक सेवा का निर्वहन करने की अभिक्षमता नहीं है, तो क्या वह सफल होगा? विवेचना कीजिए।
How is aptitude different from interest? If one is interested in becoming a civil servant but lacks aptitude for public service, will the person succeed? Discuss.
“सहनशीलता सर्वोत्तम मूलभूत मूल्य है।” इस कथन की विवेचना लोक सेवक के संदर्भ में कीजिए।
“Tolerance is a supreme fundamental value.” Discuss in the context of a civil servant.
सामाजिक प्रभाव से आप क्या समझते हैं? सामाजिक प्रभाव और अनुनय व्यवहार में परिवर्तन कैसे ला सकते हैं?
What do you understand by social influence? How can social influence and persuasion bring behavioural change?
करुणा की आधारभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? लोक सेवा में कमजोर वर्ग के प्रति करुणा की क्या आवश्यकता है?
What are the basic requirements of compassion? Why is compassion towards weaker sections needed in public service?
भीड़ एक अस्थायी समूह है जो दुर्घटना, विरोध या प्रदर्शन की स्थिति में तत्काल एक स्थान पर एकत्र हो जाता है और हिंसक हो सकती है। किस अनुनयात्मक विधि से भीड़ को नियंत्रित और संतुष्ट किया जा सकता है? व्याख्या कीजिए।
A crowd is a temporary group that gathers immediately during an accident, protest or demonstration and may turn violent. Through which persuasive methods can it be controlled and satisfied? Explain.
“सूचना का अधिकार अधिनियम केवल नागरिकों के सशक्तिकरण के बारे में नहीं है, अपितु यह जवाबदेही की संकल्पना को पुनर्परिभाषित करता है।” विवेचना कीजिए।
“The Right to Information Act is not only about citizen empowerment; it essentially redefines accountability.” Discuss.
उपयुक्त उदाहरणों द्वारा निगमित शासन में नैतिक मुद्दों की व्याख्या कीजिए।
Explain, with suitable examples, ethical issues in corporate governance.
समाज में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आपके अनुसार क्या कदम उठाने चाहिए? व्याख्या कीजिए।
What steps should be taken to prevent corruption in society? Explain.
आचरण की शुद्धि के लिये बुद्ध द्वारा बताए गए अष्टांगिक मार्ग की व्याख्या कीजिए।
Explain the Eightfold Path prescribed by Buddha for purification of conduct.
संजीव सत्य से कभी समझौता न करने वाला आदर्शवादी है। उसने एक व्यक्ति को हिंसक भीड़ से बचकर छिपते देखा, पर भीड़ के पूछने पर सच बता दिया; भीड़ ने उस व्यक्ति को पीट-पीटकर मार दिया। इस परिस्थिति में संजीव के आचरण पर टिप्पणी कीजिए।
Sanjeev believes truth must never be compromised. He reveals to a violent mob the hiding place of a fleeing person, whom the mob then beats to death. Comment on Sanjeev’s conduct in this situation.
Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.
अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।