Skip to main content · मुख्य सामग्री पर जाएँ

सामान्य हिंदीGeneral Hindi

प्रश्न 1Question 1

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए— हमारा सांसारिक जीवन एक-न-एक दिन समाप्त होगा, किन्तु हमारी देह संसार और समाज को आलोकित करने वाली मशाल बन सकती है। जीवन निष्प्रयोजन न होकर कर्मठ, ओजस्वी, उत्साहपूर्ण और लोकहितकारी होना चाहिए। स्वार्थपूर्ण कार्य दीपक की भाँति केवल स्वयं को प्रकाश देते हैं; लोकहित में संलग्न जीवन मशाल की तरह दूसरों को प्रभावित और प्रेरित करता है तथा अन्याय-उत्पीड़न के अंधकार में विरोध, आजादी और परिवर्तन का प्रकाश फैला सकता है। (क) गद्य का आशय लिखिए। (ख) “जीवन निष्प्रयोजन नहीं होना चाहिए” का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए। (ग) रेखांकित पंक्तियों की व्याख्या कीजिए।

Read the passage on purposeful and public-oriented life, then state its meaning, explain the expression “life should not be purposeless,” and interpret the underlined lines.

प्रश्न 2Question 2

नैतिकता-विषयक गद्यांश के आधार पर—(क) उचित शीर्षक दीजिए। (ख) धर्म और नैतिकता का संबंध स्पष्ट कीजिए। (ग) गद्यांश का लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षेपण कीजिए।

Based on the passage concerning morality, give an appropriate title, explain the relationship between religion and morality, and précis the passage in about one-third of its length.

प्रश्न 3Question 3

(क) जिला कलेक्टर की ओर से मंडल आयुक्त को पत्र लिखिए जिसमें राज्य सरकार द्वारा घोषित ‘स्वच्छता-सप्ताह’ के दौरान जिले में किए गए विविध कार्यों का विवरण हो। (ख) जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी कीजिए जिसमें श्री राम सिंह, व्याख्याता गणित, उच्च माध्यमिक विद्यालय ‘क’ नगर को उच्च माध्यमिक विद्यालय ‘ख’ नगर में तत्काल प्रभाव से दो माह की प्रतिनियुक्ति हेतु आदेशित किया गया हो।

Draft (a) a District Collector’s report letter to the Divisional Commissioner on activities conducted during the State-declared Cleanliness Week, and (b) a deputation order by the District Education Officer for a mathematics lecturer for two months.

प्रश्न 4Question 4

निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए—मसृण, त्याज्य, उद्धत, जेय, पाच्य, प्रखर, धृष्ट, संघटन, अभिज्ञ, अनिवार्य।

Write antonyms of the ten given Hindi words.

प्रश्न 5Question 5

(क) पर्यटन, प्रतीक्षा, अन्वेषण, निरूपण, अध्यक्ष—इन शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग बताइए। (ख) वैष्णव, ग्रामीण, वाणिज्य, गड़ेरिया, कौन्तेय—इनमें प्रयुक्त प्रत्यय पृथक कीजिए।

Identify prefixes in the first five Hindi words and separate suffixes in the next five.

प्रश्न 6Question 6

निम्नलिखित वाक्यांशों/पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए—अनिश्चित जीविका; बच्चों से लेकर बूढ़ों तक; चार अंगों वाली सेना; पेट की आग; दूसरों के दोष निकालने की प्रवृत्ति।

Give one-word expressions for the five Hindi phrases.

प्रश्न 7Question 7

(क) दिए गए पाँच वाक्यों को शुद्ध कीजिए। (ख) वाल्मीकि, अन्ताक्षरी, संग्रहित, हृष्ट पुष्ट, धुरंदर—इन शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए।

Correct the five sentences and the spellings of the five given words.

प्रश्न 8Question 8

दिए गए दस मुहावरों/लोकोक्तियों का अर्थ लिखिए और वाक्य-प्रयोग कीजिए।

Explain and use in sentences the ten given idioms/proverbs.

मुद्रण उपलब्ध नहींPrinting is unavailable

Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.

अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।