Skip to main content · मुख्य सामग्री पर जाएँ

सामान्य अध्ययन - IVGeneral Studies - IV

प्रश्न 1Question 18 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

सिविल सेवा के सन्दर्भ में निम्नलिखित की भूमिका का परीक्षण कीजिए: (अ) नीतिपरक आचार संहिता, (ब) कार्य संस्कृति।

Examine the role of the following in the context of civil service. A) Moral code of conduct B) Work culture

प्रश्न 2Question 28 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

मानव व्यवहार में नैतिकता के मूल आदर्शों एवं मूल्यों को विकसित करने में स्वामी विवेकानंद के विचार कहाँ तक सफल रहे हैं? विवेचना कीजिए।

How far the views of Swami Vivekananda's are successful in developing the core ideals and values of morality in human behaviours? Discuss.

प्रश्न 3Question 38 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

उन विभिन्न कौशलों की चर्चा कीजिए जिनके द्वारा एक लोक सेवक कानून के नियमों के प्रति जनता की प्रतिबद्धता को बढ़ा सकता है।

Discuss the various skills by which a public servant may enhance public commitment to the rules of law.

प्रश्न 4Question 48 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

आचार संहिता और आचरण संहिता के बीच अंतर की व्याख्या कीजिए तथा उनके व्यवहारिक प्रभावों एवं अनुप्रयोगों को उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Explain the difference between code of ethics and code of conduct and elucidate their behavioural impact and applications by appropriate examples.

प्रश्न 5Question 58 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

शासन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'सूचना के अधिकार' का अधिनियम कहाँ तक प्रभावी है?

How far the act of ‘Right to Information' is effective in deciding the transparency in governance?

प्रश्न 6Question 68 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

आपदा प्रबंधन एवं कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाने में सांवेगिक बुद्धि की क्या भूमिका है?

What is the role of emotional intelligence in establishing harmony at disaster management and workplace?

प्रश्न 7Question 78 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

सार्वजनिक नीति नियोजन में अप्रत्याशील परिणामों का मूल्यांकन क्यों आवश्यक होता है? उपयुक्त तर्कों सहित उत्तर दीजिए।

Why the evaluation of unanticipated consequences is important in public policy planning? Answer with appropriate arguments.

प्रश्न 8Question 88 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

एक लोकसेवक की अभिवृत्ति को आकार देने में समानुभूति की भूमिका क्या है? यह जनता के साथ उनकी अंतर्किया को कैसे बढ़ा सकता है?

What is the role of empathy in shaping the attitude of a civil servant? How it can enhance their interaction with the public?

प्रश्न 9Question 98 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

कमजोर वर्गों की बेहतर सेवा हेतु लोक सेवकों में सहिष्णुता एवं करुणा को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझावों की व्याख्या कीजिए।

Explain your suggestions to promote the tolerance and compassion among civil servants to serve better to weaker sections.

प्रश्न 10Question 108 अंक8 marks125 शब्द125 wordsखण्ड ASection A

लोक सेवक अक्सर अलग-अलग पृष्ठभूमि और अलग-अलग दृष्टिकोण वाले लोगों के साथ काम करते हैं। आप यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसायिकता बनाए रखते हुए उनकी आवश्यकताएँ पूरी की जाएगी?

Public servants often work with the public from diverse backgrounds and with different viewpoints. How do you ensure that their needs will met out while maintaining professionalism? खण्ड -ब SECTION - छ

प्रश्न 11Question 1112 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

वर्तमान समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की चुनौतियों से निपटने के लिए नैतिक आधारों की विवेचना कीजिए।

Discuss the moral bases to deal with the challenges of corruption prevailing in the present society.

प्रश्न 12Question 1212 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

लोक प्रशासन में कार्यरत अधिकारी के लिए सिविल सेवा मूल्यों का स्वरूप क्या होना चाहिए? वह अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में इन मूल्यों के बीच कैसे संतुलन स्थापित कर सकता है? समझाइये।

What should be the nature of civil service values for a public administrator? How can he create a balance between these values in his personal and public life? Explain.

प्रश्न 13Question 1312 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

शासन व्यवस्था में कार्य निष्पादन का नैतिक आधार क्या है? परिणाम-निरपेक्ष एवं परिणाम-सापेक्ष कर्म के आलोक में विवेचना कीजिए।

What is the moral basis of the work performance in the system of governance? Discuss in the light of result contingent and result non-contingent karma.

प्रश्न 14Question 1412 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

लोक प्रशासकों द्वारा नीति-निर्माण की प्रक्रिया में वांछित सामाजिक-नैतिक लक्षणों की प्राप्ति हेतु, क्या साधनों की नैतिक पारदर्शता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए अथवा परिणामों की प्रभावशीलता को? समझाइये।

In the process of policy making by public administrators whether the priority should be given to the moral transparency or the effectiveness of consequences/ results? Elucidate. कह __. "हवन |

प्रश्न 15Question 1512 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

आप एक नगर आयुक्त है। आप के नगर में एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय स्थित है, जिसमें छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। इस महाविद्यालय में शौचालय /प्रसाधन की स्थिति अत्यन्त दयनीय है, जिससे आये दिन छात्राओं को मानसिक, शारीरिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पडता है। महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं की इस बुनियादी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक नगर आयुक्त के रूप में आप छात्राओं को इस बुनियादी सुविधाओं के सुधार के लिए महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के विरुद्ध क्या कदम उठायेंगे?

You are a city commissioner. There is a reputed college in your city, which has the maximum number of girl students. The conditions of the toilets/washrooms in this college is very poor and pathetic due to which the girl students have to face many mental, physical and hygiene relate problems every day. The college administration is not paying any attention to these basic facilities of the girl students. As a city commissioner, what steps will you take to improve this basic facility of the girl students and against the indifference of the college administration? |

प्रश्न 16Question 1612 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

राजनीतिक अभिवृत्तियों को आकार देने और अंतर्राष्ट्रीयकरण में समाज की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन करिए। 2।

Critically evaluate the role of society in shaping and internationalizing political | attitudes.

प्रश्न 17Question 1712 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

एक प्रशासक के रूप में ‘भ्रष्टाचार-मुक्त भारत’ के संवर्धन हेतु अभिवृत्ति परिवर्तन का एक हस्तक्षेप कार्यक्रम विकसित कीजिए।

As an administrator, develop an intervention programme for attitude change in "corruption free India".

प्रश्न 18Question 1812 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

निजी संबंधों (परिवार, मित्रता) और सार्वजनिक संबंधों (व्यापार, राजनीति) में नैतिकता के बीच मुख्य अंतर क्या है? समझाइए। हट

What are the key difference between ethics in private relations (family, friendships) and public relations (business, politics)? Explain.

प्रश्न 19Question 1912 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

“किसी विशिष्ट विषय के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति के विपरीत उसका वास्तविक व्यवहार हो सकता है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उपयुक्त तर्क सहित उत्तर दीजिए।

"A person's actual behaviour may be contrary to that person's attitude towards a specific subject." Do you agree? Answer with suitable arguments.

प्रश्न 20Question 2012 अंक12 marks200 शब्द200 wordsखण्ड BSection B

युवाओं द्वारा संचालित एक पर्यावरणीय आंदोलन सोशल मीडिया, रैलियों और प्रभावकारी व्यक्तियों और वैज्ञानिकों के साथ सहयोग के माध्यम से लोकप्रियता प्राप्त करता है। समय के साथ इस आंदोलन ने सार्वजनिक समर्थन प्राप्त किया और सरकार को नीति में बदलाव का प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया।'' एक सिविल सेवक के रूप में इस स्थिति से निपटने के लिए आप का क्या रुख होगा?

"An environmental movement led by youth's gain popularity through social media, rallies and collaboration with influences and scientists with time the movement gained public support and let the government to propose changes in the policy." What will be your stand to cope with the situation as a civil servant? ह 8 aw

मुद्रण उपलब्ध नहींPrinting is unavailable

Study content cannot be printed or saved. A completed attempt question-answer sheet is the only permitted download.

अध्ययन सामग्री का मुद्रण या सहेजना उपलब्ध नहीं है। केवल पूर्ण प्रयास का प्रश्न-उत्तर पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।